Connect with us

उत्तराखण्ड

मंडल में खाली पड़े पदों को जल्द भरने को लेकर भाजपा की तैयारी हुई तेज

टनकपुर। आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के बाद प्रदेश भाजपा संगठन की दृष्टि से 15 नवीन मंडल बनाने जा रही है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत मैं भी दो नए मंडल बनाए जाएंगे जिनमें से एक रीटा मंडल एवं एक मंच तामली मंडल होगा। साथ ही संगठन के अन्य खाली पड़े पदों पर भी नवीन नियुक्तियां की जाएंगी जिसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय जानने एवं फीडबैक लेने के उद्देश्य से।

आज चंपावत के टनकपुर नगर पालिका सभागार में रायशुमारी के लिए आए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं जिला पर्यवेक्षक अनिल साही ने संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें मंडल स्तरीय चुनावों को लेकर एवं अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर आपसी मंथन किया गया एवं सभी फैसलों पर आम सहमति बना आगामी पंचायती चुनाव से लेकर आने वाले लोकसभा चुनाव तक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

रायशुमारी के लिए चंपावत विधानसभा आए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन एक लोकतांत्रिक संगठन है हमने सभी की दावेदारी एवं राय जानी जल्द सभी की रायशुमारी से सभी पदों पर नियुक्ति के लिए आम सहमति बना कर केंद्रीय संगठन को सूचित कर दिया जाएगा जिससे आगामी चुनाव के लिए क्षेत्र में संगठन पूरी तरह से मजबूत हो सके।

इस दौरान प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा हेमा जोशी, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपचंद्र पाठक,जिला महामंत्री पूरन सिंह महर,कुमाऊ संयोजक अनुसूचित मोर्चा नरेश सकारी, पूर्व प्रदेश मंत्री किरन देवी, जिला मंत्री विद्या जुकरिया, पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष मदन कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News