Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजयुमो की रैली में धमाका, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हुए घायल

देहरादून। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली में बड़ा हादसा हो गया। हादसा गुब्बारों में गैस भरने के दौरान होना बताया जा रहा है। फिलहाल धमाका कैसे हुआ इस बात की तहकीकात की जा रही है।

जिसमें कई लोग घायल हो गए। धमाके में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।
हादसे के कारण आयोजन स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें लार्ड वेंकटेश्वर हाल में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा था,उसी दौरान यह हादसा हुआ।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News