Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के इस्तीफे का ट्वीट हुआ वायरल

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से एक ट्वीय वायरल हो रहा है जिससे भाजपा में हड़कंप मच गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की फर्जी पोस्ट शेयर की गई है। इससे भाजपा में हड़कंप मच गया। पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्ट के शेयर होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एसएसपी को खास निर्देश दिए हैं। बता दें कि पोस्ट में मदन कौशिक के पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी गई थी। पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रदीप नाम के व्यक्ति ने ट्विटर का स्क्रीन शाट लेकर उसको एडिट कर एक पोस्ट डाली है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। भाजपा के अंदर चुनाव के बाद असहज की स्थिति बन गई है। लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाए और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। सीएम धामी ने इस मामले में कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News