Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा उत्तराखंड प्रभारी ने दिया विवादित बयान, कांग्रेसियों को लेकर कही ये बात

देहरादून। भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री और उत्‍तराखंड प्रभारी दुष्‍यंत गौतम ने विवादित बयान दिया है, जिसने तूल पकड़ लिया है। दुष्‍यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इससे कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया और उसने इसे लपकने में देर भी नहीं लगाई। अब वह भाजपा के प्रति मुखर है। अब कांग्रेस बुधवार को इस मामले पर प्रेस वार्ता करने वाली है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने से पहले भाजपा को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने गौतम के बयान की निंदा करते हुए इसे भाजपा की सोच करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के दौरे के दूसरे दिन सरकार व संगठन के मध्य बेहतर तालमेल को लेकर बैठक हुई।

मुख्यमंत्री आवास में चल रही इस बैठक में गौतम के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मीटिंग, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय मौजूद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सुनार से लूट के बाद से चल रहे थे फरार,पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News