Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: शोषण- ब्लैकमेलिंग केस में फरार आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

भीमताल : भीमताल से बड़ी खबर सामने आई है…जहां विशेष समुदाय के एक युवक पर युवतियों के साथ शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी के खिलाफ मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने से नाराजगी और बढ़ गई है।इसी बीच प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी के परिवार द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी की मां को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही उन्हें निर्धारित तिथि पर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर भूमि से संबंधित प्रमाण देने को कहा गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई न होने पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।स्थानीय लोगों और संगठनों ने पुलिस से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और प्रशासन की कार्रवाई जारी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR, अंकिता को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

More in Uncategorized

Trending News