Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर खूपी के पास बस हादसा

ओवरटेक के दौरान केमू बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी। खूपी के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल से हल्द्वानी होते हुए पहाड़ की ओर जा रही केमू बस (यूके 04 पीए 1112) सुबह करीब 7 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस ने भवाली की ओर जा रहे एक टैक्सी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज Rahul Gandhi का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद, कार्यक्रम में संगीत और रैप का भी तड़का
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News