Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन पर लगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनहित में तमाम फैसले लिए गए। उत्तराखंड से आज की कैबिनेट में हुए बड़े फैसले आज 26 मामले आएं कैबिनेट में,परिवहन विभाग में सड़क सुरक्षा कोष की नियमावली में संसोधन किया गया हैं। उत्तराखंड सड़क सुरक्षा दुर्घटना निधि अब 2 लाख का द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। वन्य निगम विभाग के वार्षिक लेखा परीक्षा क़ो कैबिनेट के सामने रखा गया। अब पेट्रोल पम्प के लिए जमीन लेने के मामले में व्यवसायिक मद से ही टैक्स लगाए जाएंगे।

बागवानी मिशन के अनुसार एंटी हैंलनेट लेने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी सरकार देगी। समाज कल्याण योजना के तहत अब अटल आवास में पीएम आवास के तहत ही 1 लाख 30 हज़ार पैसा दिया जाएगा पहले 35 हज़ार दिया जाता था। विद्यालय शिक्षा विभाग ने लिया फैसला अगर 30 दिन तक कोई बच्चा नहीं आता हैं तो उसे आउट ऑफ़ स्कूल मान लिया जाएगा पहले 60 दिन था। उत्तराखंड लॉजिस्टिक नीति का प्रख्यापन किया गया। वित्त विभाग ने GST में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढाकर 10 किया गया।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार एक निजी विश्वविद्यालय का नाम अब हरिद्वार इंजिनियरिंग नाम होगा। कर्मचारियों क़ो महंगाई भत्ता और बोनस देने का फैसला सीएम लेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News