Connect with us

Uncategorized

बदरीनाथ धाम पहुंची कैबिनेट मंत्री, बोली यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा, इस साल बनेगा नया रिकॉर्ड


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से देश और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री ने देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि निसंकोच और बिना भय के चार धाम यात्रा पर आएं।


रेखा आर्य ने कहा कि यहां नारायण खुद भू-बैकुंठ रुप मे विराजमान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है वहीं बद्रीनाथ में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। आज चारों धामो में ऑल वेदर सड़क निर्माण का कार्य होने से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सरल हुई है।

बड़ी संख्या में चारों धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु

रेखा आर्य ने कहा पिछले साल की तुलना में इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है निश्चित ही इससे पूर्व वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली, राहुल गांधी ने ‘BJP का किया धन्यवाद

More in Uncategorized

Trending News