Connect with us

कुमाऊँ

भगाए गई तीन बच्चों की मां को पकड़ा,आरोपी गिरफ्तार

रानीखेत। तीन बच्चों की मां हेमा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी मोहन राम निवासी कुमालट तहसील व थाना द्वाराहाट 29 जून को सुबह 10:00 बजे घर से बिना बताए चली गयी। 1 जुलाई को मोहन राम (पति) द्वारा महिला के सम्बंध में रानीखेत थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई औऱ तलाश आरम्भ की गई। देर रात उक्त महिला को चाँद मोहम्मद पुत्र सरीफ निवासी कचहरी पैदल मार्ग रानीखेत के साथ बुरखा पहने मोटरसाइकिल में बरामद हुई। महिला के बयान दर्ज करने पर उसने बताया गया कि चाँद मोहम्मद द्वारा पैसे के लालच में धर्म परिवर्तन करने एव शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बारे में बताया गया। जिस आधार पर रानीखेत थाने में एफ आई आर नम्बर 20/23 धारा 366/376/ 506 भादवी व 3/6 उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतंत्रता अधि0 2018 के अंतर्गत चाँद मोहम्मद उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिला कराने के मामले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी अरेस्ट

More in कुमाऊँ

Trending News