Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ धाम 2025 की यात्रा हेतु चमोली पुलिस तैयार।

चमोली (बद्रीनाथ)। आगामी चारधाम यात्रा 2025 को निर्विघ्न और सकुशल रूप से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में, भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से ठीक पहले, आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को कोतवाली श्री बद्रीनाथ का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार महोदय के निर्देशन में पूजा पाठ के साथ सम्पन्न हुआ। कोतवाली के उद्घाटन से पूर्व, पुलिस कर्मियों ने परिसर में श्रमदान कर उसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया।ज्ञात हो कि श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 4 मई को खुलने वाले हैं। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ धाम भेजा गया है।

कोतवाली के संचालन हेतु उप निरीक्षक श्री नवनीत भंडारी को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चमोली पुलिस चारधाम यात्रा हेतु पधारने वाले समस्त यात्रियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोतवाली का शुभारम्भ इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News