Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों की फूली सांसे

रामनगर। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शनिवार को नैनीताल के दौरे पर आयी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार वह वापस देहरादून जा रही थी, तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को रामनगर महाविद्यालय मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के सभी अधिकारी भी लैंडिंग से पहले महाविद्यालय के मैदान में पहुंच गए थे।वही रामनगर उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि मुख्य सचिव के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।उन्होंने बताया कि कुछ देर रामनगर महाविद्यालय में रुकने के बाद उनका हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

More in उत्तराखण्ड

Trending News