Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब

हल्द्वानी। यहाँ लगातार शराब बड़ी मात्रा में पकड़ी जा रही है। पिछले दिनों पुलिस भी भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है। साथ ही सुभाष नगर से शराब पकड़ी गई थी। अब देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को शराब के गोदाम की सूचना मिली तो पुलिस टीम के साथ सुभाष नगर पहुंची। जहां चेकिंग में पुलिस को दो घरों के कमरों से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है।

जैसे ही पुलिस के पहुंचने की खबर शराब तस्कर को लगी तो वह कमरा बंद कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने दोनों कमरों को खुलवाया। इन कमरों में शराब को स्टॉक कर होम डिलीवरी की जाती थी।

मौके से सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से टैक्सी स्टैंड पार्किंग की कई बुकें भी बरामद की है। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। जिसकी जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि सुभाष नगर के इस घर में लंबे समय से अवैध शराब का खेल चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि घर के जिन कमरों से शराब मिली वह दोनों कमरे किराये पर लगे है। फिलहाल पुलिस यह शराब किसकी है जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले, किसे कहां मिली नई तैनाती, यहां देखें पूरी सूची
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News