Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं


प्रदेश में लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।


प्रदेश में आज लोकपर्व हरेला मनाया जा रहा है। हरेला पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास त्यौहार है। ये त्यौहार हरियाली और खुशहाली के लिए पहाड़ों पर मनाया जा है। आज पूरे प्रदेश में लोकपर्व हरेला पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी किया जा रहा है।

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
जी रया, जागि रया.. फूल जैसा खिली रया.. यौ दिन यौ मास, सभै भेटने रया ! इन पंक्तियों के साथ सीएम धामी ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ राज्यपाल ने भी प्रदशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत नहीं बुझा पाए पंजाब कांग्रेस की आग, सिद्धू-कैप्टन विवाद के बाद मिली बड़ी हार

More in Uncategorized

Trending News