Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्घाटन

टनकपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे के तहत चंपावत विधानसभा के टनकपुर क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चंपावत के तराई क्षेत्र टनकपुर बनबसा के लोगो की समस्याओं के जल्द निवारण हेतु एवं सीमांत क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से टनकपुर में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने आगंतुक जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे हैं विकास कार्यों को गिनाया मुख्यमंत्री ने कहा की चंपावत विधानसभा का सर्वागीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है यह कार्यालय इसी उद्देश्य कार्य करेगा, वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने नए कैंप कार्यालय में बैठ कर लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से जुड़े शिकायत पत्र एवं ज्ञापन भी सौंपा मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की क्षेत्र की जनता की समस्याओं के जल्द समाधान हेतु एवं स्थानीय अधिकारियों एवं आम जनता में समन्वय बनाने का कार्य यह कार्यालय करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News