Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी करेंगे रोड शो और जनसभा

देहरादून। दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वह आज दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली में उत्तराखंडियों की अच्छी-खासी संख्या है और दिल्ली निकाय चुनाव में कई स्थानों पर वे निर्णायक भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि उत्तराखंड वासियों के बीच काफी अच्छी है। इसे देखते हुए भाजपा उन्हें लगातार प्रचार के मोर्चे पर लगाए हुए है।

गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। वह पहले द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  शादी की विदाई से पहले दुल्हा दुल्हन ने किया मतदान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News