Connect with us

Uncategorized

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को CM ने दी श्रद्धांजलि, बोले बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित बैठक में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की शांति को तोड़ने वालों को करारा जवाब मिलेगा.सीएम आवास में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बैठक में मौजूद आला अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति सीएम ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने कहा उत्तराखंड के लोगों की ओर से, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. सीएम ने कहा यह कायरतापूर्ण हमला न केवल निर्दोष लोगों पर हमला है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी. इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें -  Haridwar में युवक का बवाल!, चाकू से काटी अपनी गर्दन, मचा हड़कंप

More in Uncategorized

Trending News