Connect with us

Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजय टम्टा के समर्थन में मांगे वोट

दन्या,अल्मोडा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दन्या पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकोपटर दन्या के जर्नल बी. सी. जोशी के मैदान में उतरा। यहां पहले से मौजूद भाजपा नेताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इसके बाद दन्या बाजार में रोड शो करते हुए वह जनसभा स्थल रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला वह तिलक लगाकर उनका स्वागत किया,अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दस साल गरीबों के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। इसी का नतीजा है कि आज देश में कांग्रेस नहीं मोदी की गारंटी चलती है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास के चलते देश में तरक्की के कई काम हुए हैं ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण भी देश की जनता के उम्मीद के मुताबिक हुआ है जिससे आम जनता एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन देने का फैसला ले चुकी है,कांग्रेस में न तो अब कोई टिकट के लिए सिफारिश कर रहा है और न ही कोई टिकट की इच्छा जता रहा है। कहा कि इस बार देश में भाजपा 400 और राज्य में पांचों सीट जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।मुख्यमंत्री ने ‘ईजा-बैणी, नाना-ठुला के हाथ जोड़ी बेरी अभिनंदन शब्दों के साथ जनसभा शुरू की।
महिलाओं को साधने का किया प्रयास
जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण, चेली-ब्वारी, ईजा-बैंणी जैसी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि मेरी हर जनसभा में 70 फीसदी महिलाएं पहुंचती हैं। इससे तय है कि महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

रोड शो में दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह
रोड शो जर्नल बी.सी जोशी हेलीपेड से शुरू होकर दन्या बाजार से रामलीला मैदान तक पहुंचा। यहां महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ सैन्य भूमि भी है।केंद्र सरकार ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। सेना पूरे देश का गौरव है। कश्मीर से 370 धारा हटाकर वहां आतंकवाद की पूरी तरह से केंद्र सरकार ने कमर तोड़ दी है। अब कश्मीर से पत्थरबाज गायब हो चुके हैं। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्या भी ली।कार्यकम में ये रहे मौजूद जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा,विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, गौरव पांडे,गिरीश खोलिया, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, विक्रम बगड़वाल,मीना भैसोड़ा, संजय डालाकोटी,रवि रोतेला, गोपाल सिंह बिष्ट,लक्ष्मण सिंह डसीला, हरीश प्रसाद, कुंदन सिंह नगरगोटी, खीम सिंह,सुभाष पांडे, डीके जोशी,ममता पंत, देवकी बिष्ट, त्रिलोक रावत,नंदन सिंह नेगी,सुरेंद्र मेहरा, श्याम नारायण पांडे, नीरज पंत,रवि बिष्ट,योगेश भट्ट, दीपक नैनवाल,महेश भट्ट, डीके उप्रेती,प्रताप सिंह, पूनम पालीवाल,कृष्णा सिंह पलियाल, मनोहर सिंह, हरिश दर्मवाल,रवींद्र बिष्ट,बसंत गोस्वामी, हरिश मालारा, कैलाश भट्ट शाहिद हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News