Connect with us

Uncategorized

सीएम योगी आज पहुंचेंगे जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल

मीनाक्षी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे। सीएम योगी हॉस्पिटल में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी की कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचेंगे। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (80) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर सीएम योगी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो सड़क मार्ग से हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम योगी की माता सावित्री देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां फिलहाल उनकी हालत स्थित बताई जा रही है।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल तक पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी 12 बजकर 55 मिनट पर जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल पहुंचेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में रामलीला का 143 साल पुराना इतिहासः रामलीला मैदान में जलेंगे 60 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

More in Uncategorized

Trending News