Connect with us

उत्तर प्रदेश

नाली के पानी से नारियल धोने वाला विक्रेता गिरफ्तार

नोएडा। यहां थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के बाहर नारियल पानी बेचने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो में वह नारियलों पर नाली का पानी छिड़कता हुआ नजर आ रहा है।

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो आया जिसमें आरोपी नाली से गंदा पानी एक बोतल में भर कर उसे अपने ठेले पर रखे नारियलों पर छिड़कते नजर आ रहा है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ने बताया कि इस विक्रेता का नाम समीर (28 वर्ष) है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 270 तथा 504 के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि धूल के कारण उसके नारियल गंदे हो गए थे और उसने जल्दबाजी में नाली के पानी से नारियल धोए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प , पुलिस जुटी तलाश में

More in उत्तर प्रदेश

Trending News