Connect with us

Uncategorized

इन जिलों में कोल्ड डे ALERT

कोहरे का कोल्ड डे अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में शीत लहर, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के मैदानी जिलों में कोल्ड डे चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी की दृष्टिगत शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है वहीं हरिद्वार जिले में भी आज कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी रहेगी।


13 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त है।

तापमान

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी -(Good News) हल्द्वानी शहर के 6 रूटो पर चलेगी सिटी बस सर्विस
बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 21.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे से ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत

More in Uncategorized

Trending News