Connect with us

गढ़वाल

कोरोना फेक टेस्टिंग मामले में कांग्रेस का उपवास,सरकार पर दायर हो 302 का मुकदमा:प्रीतम

हरिद्वार। महाकुंभ में हुए कोरोना फेक टेस्टिंग जांच घोटाला मामले पर सियासत गरमाने लगी है। हरिद्वार में आज भारी संख्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपवास पर बैठे।
गौरतलब है कि कांग्रेस हरिद्वार के सुभाष घाट पर फेक टेस्टिंग को लेकर उपवास रखकर इस घोटाले का विरोध कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को बताया हत्यारी सरकार, उन्होंने कहा सरकार पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा जिस संस्था को इंपेनल किया गया था, वो संस्था नही थी। सक्षम नही थी। कांग्रेस ने इस लिए घोटाले में सरकार पर लगाया मिलीभगत का आरोप।
प्रीतम सिंह ने कहा फेक टेस्टिंग घोटाले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में न्यायिक जांच करवाi जाय।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News