Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति से पुलिस कर्मियों को लगी चोटें ।

प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति से पुलिस कर्मियों को लगी चोटें ।

चमोली। प्रचलित विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के तहत आज दीवालीखाल बैरियर के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा रोके जाने के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आईं।

ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे, ताकि विधानसभा बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे।

डीएम व एसपी द्वारा मौके पर पहुँचकर घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान संयम, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।

यह भी पढ़ें -  नामी कंपनी के फ्रेंचाइजी रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा । बदबूदार प्याज और एक्सपायरी डेट मिटे मिले उत्पाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News