Connect with us

उत्तराखण्ड

किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ: दीपक

-कांग्रेस ने किसानों के भारत बंद आंदोलन को दिया समर्थन
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनो के खिलाफ किसानों के आंदोलन में हमेशा उनके साथ खड़ी है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सोमवार को आहूत भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन करती है।

प्रेस को जारी बयान में श्री बल्यूटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनों को लेकर देशभर के किसान पिछले 1 साल से आंदोलनरत हैं इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने पूँजीपती चहेतों को लाभ पहचाने के लिए अड़ियल रवैये को छोड़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के आंदोलन को शुरू से ही अपना समर्थन दिया है। किसानों ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने सभी जिला, महानगर, नगर और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में किसान संगठनों के साथ संपर्क कर आंदोलन को समर्थन दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News