Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने दिया धरना, सफेदपोशों पर जल्द हो कार्रवाई ,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कांग्रेस के नेताओं ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन किया। बता दें डोलमार के पास होटल रिवर व्यू में कैसीनो के मामले में सफेदपोश लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि सबको पता है की वह होटल भाजपा के नेता संचालित करते थे। आखिर पुलिस होटल के मालिक पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर नैनीताल जिले में अवैध कैसीनो दोनों मामलों में सफेदपोश नेताओं पर आखिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।

माहरा ने अवैध कसीनो पर कार्रवाई करने के लिए एसएसपी का आभार भी जताया। माहरा ने कहा राज्य सरकार दबाव बनाकर दोषियों को बचाने का काम कर रही है।


विधायक सुमित हृदयेश ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्द ही होटल संचालक सफेद पोशों का नाम उजागर नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने 9 नवम्बर तक के लिए जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें अपडेट

More in उत्तराखण्ड

Trending News