Connect with us

उत्तराखण्ड

नववर्ष पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विनोद पाल /पर्वत प्रेरणा संवाददाता
टनकपुर( चम्पावत)। 31 दिसंबर 2025 और नववर्ष 2026 के पहले दिन मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में लगकर मां के दरबार में मत्था टेककर नए साल की शुरुआत की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व मंदिर समिति के स्वयंसेवक तैनात रहे। मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तीन घंटे से अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ी।

अधिकतर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से पहुंचे थे। माता के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्ध बाबा के भी दर्शन किए, जिससे सीमावर्ती बाजार में भी रौनक रही। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर समिति के किशन तिवारी ने बताया कि 2 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7 से रात 8 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे सोशल मीडिया क्रिएटर्स, CM धामी ने किया आह्वान

More in उत्तराखण्ड

Trending News