Connect with us

ज्योतिष

पंचाग, दैनिक राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944 यह वर्षे नल नाम संवतसर रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अपरा एकादशी व्रत ज्येष्ठ मास दिन 13 गते गुरुवार आनन्दादि योग मध्ये मित्र नाम योग रेवती नक्षत्र चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल दिन 1.30 से 3.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

मेष राशि दिन मध्यम है सामान्य उतार चढ़ाव रहेंगे परेशानियां बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें महत्वपूर्ण लेन देन में सावधानी बरतें मिश्रित फल सूचक दिन रहेगा हालांकि देर सायं बाद कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी मिल सकती है

वृषभ राशि आज आप खूब नाम कमायेंगे प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी शत्रु वाधा शांत होगी महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे उच्च वर्गीय लोगों का सहयोग मिलेगा डूबा धन मिल सकता है नये कार्य बनेंगे

मिथुन राशि दिन अनुकूल है विशेष रूप से आज आप खुश रहेंगे हर्षोल्लास रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी धन लाभ रहेगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कर्क राशि दिन अच्छा रहेगा खूब लाभ रहेगा आपकों कोई खुशखबरी मिल सकती है आज आप कुछ नया करने में सक्षम रहेंगे।

सिंह राशि मन अशांत रहेगा वाहन संचालन में सावधानी बरतनी होगी अनावश्यक रूप से बहस न करें आर्थिक पक्ष मजबूत होगा देर सायं बाद चिंता कम होंगी हर्षोल्लास रहेगा

कन्या राशि दिन अनुकूल है विशेष लाभ रहेगा आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उलझनें कम होंगी हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा

तुला राशि उत्तम दिन है अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है शिक्षा रोजगार पक्ष में विशेष लाभ रहेगा धन लाभ होगा मन प्रसन्न रहेगा

वृश्चिक राशि दोपहर से आपको विशेष लाभ पदोन्नति संभव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभायेंगे भूमि भवन वाहन सम्बन्धी लाभ रहेगा

धनु राशि दिन मिश्रित फल सूचक है दोपहर बाद चिंता बढ़ सकती हैं कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अटका हुआ काम बनेगा देर सायं बाद महत्वपूर्ण कार्य बनेगा

मकर राशि दिन अनुकूल है भूमि भवन वाहन सम्बन्धी लाभ रहेगा कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा मन प्रसन्न रहेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा

कुंभ राशि दिन हर क्षेत्र में सफलता कारक है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी आय के नये स्रोत बनेंगे उच्च वर्गीय लोगों से सहयोग मिलेगा

मीन राशि आज आपको दोपहर से कोई महत्वपूर्ण खुश खबरी मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा

आज आप सभी राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम इस मंत्र का जाप करें तत्पश्चात गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलावें विशेष लाभ रहेगा

हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण वर्षफल चिन्ह मिलान लग्न निर्धारण भविष्यफल सम्बन्धी जानकारी कर्मकांड पूजा अनुष्ठान बच्चों के नजर के ताबीज बनवा सकते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ मन मोहन पाठक हल्द्वानी/अल्मोड़ा मोबाइल नम्बर 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News