Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा!, अलकनंदा-मंदाकिनी डेंजर लेवल के पार, प्रशासन का अलर्ट जारी

 

Alaknanda-Mandakini-rivers-near-danger-mark-due-to-heavy-rains

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच नदियों का जलस्थर भी बढ़ रहा है। बात करें रुद्रप्रयाग की तो यहां अलकनंदा-मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही सभी विभागों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए है। 

Maps

उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा!

दरअसल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग की ओर से अलर्ट का नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार सुबह 7:00 बजे अलकनन्दा नदी का जल स्तर 627.70 मीटर रहा। तो वहीं मन्दाकिनी नदी का जल स्तर 626.20 मीटर पर बह रही है।

अलकनंदा-मंदाकिनी डेंजर लेवल के पार

अलकनन्दा नदी की बात करें तो इसका वार्निंग लेबल 626.00 औक डेंजर लेबल 627.00 मीटर है। तो वहीं मन्दाकिनी नदी का वार्निंग लेबल 625.00 औक डेंजर लेबल 626.00 मीटर है। जो कि खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है और लगातार बढ़ रही है। वर्तमान की बात करें तो दोनों नदियों का जलस्तर डेंजर लेबल से अधिक है।

भागीरथी नदी का जलस्तर इतना

इसके अलावा देवप्रयाग में भागीरथी नदी का जलस्तर 462.00 मीटर पहुंच गया है। जो चेतावनी स्तर के बराबर है। हालांकि ये खतरे के निशान यानी 463.00 मीटर से केवल एक मीटर हीं नीचे है।

प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग की चेतावनी और नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने और लाउडस्पीकर से चेतावनी देने को कहा गया है। किसी की आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को तैयारी बनाने के निर्देश भी दिए है।

More in Uncategorized

Trending News