Connect with us

Uncategorized

लालकुआं: रेलवे स्टेशन पर कार में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मीनाक्षी

लालकुआं। रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खड़ी एक कार के भीतर युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। सूचना पर लालकुआँ कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्राथमिक जानकारी में मृतक युवक की पहचान बागेश्वर निवासी के रूप में बताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल

More in Uncategorized

Trending News