Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में युवती की मौत

देहरादून। घर से कोचिंग के बहाने दिन भर अपने दोस्त के साथ घूम रही युवती की शाम को घर जाते वक्त ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक फिसलने से ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। जिसके बाद युवती के साथ घूम रहे युवक ने झूठ बोलते हुए खुद को बचाने के लिए स्वजनों को सूचना दी कि युवती की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।

पुलिस ने जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पूरी घटना का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल आरोपित भी अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईएसबीटी पुलिस चौकी के इंचार्ज लोकेन्द्र बहुगुणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। शाम को किसी साहिल नाम के युवक का फोन आया कि युवती मेहुवाला में हादसे की शिकार हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि युवती साहिल के पीछे बाइक पर बैठी थी।

बाइक फिसलने से युवती ट्रक के नीचे आ गई। जब युवती की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी। 17 सितम्बर को दोनों राजपुर रोड की तरफ घूम रहे थे। वापसी के समय हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News