Connect with us

उत्तराखण्ड

डीएम व विधायक प्रतिनिधि ने किया हरी झंडी दिखाकर कृषि रथ रवाना

रिपोर्ट – विनोद पाल

चम्पावत । कृषक महोत्सव रबी 2023 के अंतर्गत जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय एवं विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी आदि ने कृषि रथ को जिले के चारों विकासखण्डों हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा की जनपद की 24 न्याय पंचायतों हेतु तीन कृषि रथों को रवाना किया जा रहा है, जो किसानों, आमजनों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देगी।

कृषि रथ में सब्जी बीज, खाद्यान्न बीज, औद्यानिक औजार, कृषि यंत्र, पशुपालन से संबंधित दवाइयां आदि व्यवस्थाएं हैं जिनका लाभ किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव 24 न्याय पंचायत में दो नवंबर से आठ नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कोऑपरेटिव, रेशम, डेयरी, भेषज, दुग्ध संघ आदि रेखीय विभागों द्वारा अपने अपने विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे और किसानों के साथ ही आमजन को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 न्याय पंचायत में पीएमकिसान से संबंधित कृषकों की समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा और मौके पर ईकेवाईसी भी की जाएगी, अनुदानित निवेश भी कृषकों को उपलब्ध कराए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। राज्य स्तर की समस्याएं एवं सुझाव तत्काल प्रेषित किए जाएंगे। कृषि वैज्ञानिक, विभागीय विशेषज्ञ द्वारा कृषकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा पशु टीकाकरण एवं कृषि विभाग द्वारा केसीसी एवं पीएम किसान योजना की समस्याओं के निदान की कार्यवाही भी की जाएगी।

कृषि रथ विकासखंड चंपावत के न्याय पंचायत खर्ककार्की, सिमल्टा, दुबड़जैनल, सिमीयाउरी, सिप्टी,स्वाला, बमनजौल,मोहनपुर, विकासखंड लोहाघाट बाराकोट,कोलीढेक,भुमलाई और वल्सो, कीमतोली, रौशाल, डुमडई,ढोरजा, बसकुनी, विकासखंड पाटी और बाराकोट में चौड़ामेहता, कमलेख, देवीधुरा, रोलमेल,चौड़ाकोट, रैघाव, बाराकोट और बापरू पहुंचेगा और लोगो को लाभान्वित करेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, सूरज प्रहरी, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग बॉस 20 में पलटा गेम, काजी तौकीर बने नंबर 1, टॉप 5 की लिस्ट में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News