Connect with us

Uncategorized

आरटीओ से बचने के लिये गलियों का सहारा ले रहे डग्गामार टेम्पो

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में दौड़ने वाले टेम्पो, डग्गामार वाहन आरटीओ की चेकिंग की डर से गलियों का सहारा लेकर आरटीओ की आँखों में धूल झोंक रहे हैं। लालढांठ तथा पीलीकोठी के पीछे-पीछे होते हुए गलियों से निकल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि से आरटीओ अब्दुल्ला पेट्रोल पम्प पर चेकिंग करते हैं। इसलिए कई बिना परमिट टेम्पो आरटीओ को चकमा देकर निकल ले रहे हैं। बिठौरिया नंबर एक विकास नगर के निवासियों ने बताया कि मैट्रिक्स हॉस्पिटल की गली से अंदर आने वाले डग्गामार टेम्पो की वजह से गली मोहल्ले में अकसर जाम की स्थिति बन रही है। उन्हें कहा कि रिहायशी इलाके की गलियों में जबरन घुस रहे टेम्पो व अन्य वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जानी चाहिए। आरटीओ व पुलिस से बच निकलने के लिये मेहता विवाह घर के सामने वाली गली में ज्यादातर टेंपो घुस रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : पंजाबी वूमेंस क्लब की वर्ष 2026 – 2028 नई कार्यकारिणी हुआ गठन…
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News