Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में भूकंप से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून। रविवार की सुबह उत्‍तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। यह झटके देहरादून, मसूरी से लेकर उत्‍तरकाशी तक महसूस किए गए। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा भटवाड़ी बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। रविवार सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र उत्‍तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News