Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के 70 विधानसभा पर सपा लड़ेगी चुनाव

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के अध्यक्षों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें 2022 का विधानसभा चुनाव कैसे और किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा इस पर गहन मंथन किया गया। कुमाऊं मंडल की सभी विधानसभा सीटों से लगभग सभी प्रत्याशियों के आवेदन आ चुके हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान के मुताबिक एक ही सीट पर कई कई आवेदन आ रहे हैं, 30 नवंबर तक सभी विधानसभा सीटों के आवेदन पूरी तरह प्राप्त कर लिए जाएंगे जिसके बाद प्रदेश बोर्ड की बैठक होगी और सभी आवेदन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिए जाएंगे।उम्मीद की जा रही है कि 15 से 20 नवंबर के बीच समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी, उनके मुताबिक पार्टी उत्तराखंड के गोरखाली समाज को 2 सीटों पर टिकट देने पर विचार कर रही है, आज हल्द्वानी में गोरखाली समाज के कुछ लोगों को समाजवादी पार्टी में शामिल भी कराया गया है। उत्तराखंड में सपा के प्रमुख महासचिव शोएब अहमद के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा दिसंबर माह में उत्तराखंड में होना है। इसके अलावा अखिलेश यादव उत्तराखंड में रथ यात्रा भी निकालेंगे उसका समय भी जल्द तय हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News