Connect with us

Uncategorized

लालकुंआ में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

मुक्तिधाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मुक्तिधाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई. मामला तराई पूर्वी वन प्रभाग डिवीजन की गोला रेंज का है. घटना की सूचना मिलने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

लालकुंआ में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

घटना सोमवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मुक्तिधाम के पास ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रेन की जोरदार टक्कर से हाथी पटरी के पास बने एक घर में जा गिरा. इस दौरान हाथी ने दम तोड़ दिया.

वन विभाग के मचा हड़कंप

वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है उक्त स्थान पर ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व में कई हाथियों की मौत हो चुकी है

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में Electric Vehicle Policy हुई फाइनल, खरीद पर मिलेगी बड़ी छूट और ये फायदे भी

More in Uncategorized

Trending News