Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी।
कठघरिया स्थित एक बैंकट हॉल में सेवालय समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह में दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।


उन्होंने सेवालय समिति द्वारा किए जा रहे सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संवेदनशीलता और समरसता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगई तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। समारोह का समापन सेवा, संवेदना एवं सामाजिक सहयोग के संदेश के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  CM धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा

More in उत्तराखण्ड

Trending News