Connect with us

Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है : नवीन पंत


सारथी फाउंडेशन समिति के संस्थापक संयोजक नवीन पन्त ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्बोधित किया। संबोधित करते हुए कहा कि हुए अपने सम्बोधन में बताया कि
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए एक प्रण लें ।
पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने से हमारा तात्पर्य वैश्विक से लेकर स्थानीय स्तर पर मानव, सामग्री और प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित या संरक्षित करने के लिए पर्यावरणीय क्षरण से बचाव करना है।पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी महत्वपूर्ण है|

हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर ये उपाय कर सकते हैँ जैसे जल संरक्षण,मृदा संरक्षण,वन संरक्षण,वन्य जीव संरक्षण,जैव विविधता संरक्षण आदि इसका मतलब यह है कि हम पोंधा रोपण के साथ ही साथ उसकी देखभाल जरूर करें और जमीन को रासायन युक्त पदार्थों से मुक्त रखें,अधिक से अधिक चाल खाल का निर्माण गावों एवं जंगलों मै करें जिससे वर्षा जल एकत्रित कर जल संचय किया जा सकता है इसके साथ ही अपने आसपास के नौले,गधेरे एवं नदियों को साफ कर पानी संचय के लायक बनाएं। और साथ ही शहरों मै वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग टैंक या तालाब बनायें। इन सब के आलावा वनों मै आग से बचाव के लिए जागरूकता लायें। ऐसे उपाय करने से पर्यावरण को बचाने मै हमारा एक महत्वपूर्ण सहयोग हो सकता है,
इस दौरान संस्था के सदस्यों पदाधिकारीयो द्वारा संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लेते हुए कार्य करने पर चर्चा वार्ता कर
जन-जागरूकता पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर सुझाव दिए,
संचालन समन्वयक ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें -  कांवण मेला। होटल और ढाबा संचालकों को बोर्ड पर नाम लिखना हुआ जरूरी, नियम ना मानने वालों पर…..

More in Uncategorized

Trending News