Connect with us

Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा संगतन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. बता दें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर अपना दावा पेश किया.नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है.कल यानी 1 जुलाई को औपचारिक तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा. माना जा रहा है कि भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुहर लग सकती है. अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाली औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं

यह भी पढ़ें -  पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की हत्या का मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

More in Uncategorized

Trending News