Connect with us

उत्तराखण्ड

बिभिन्न स्थानों पर धूमधाम से की भगवान गणेश के मूर्ति की स्थापना

रिपोर्ट- विनोद पाल, टनकपुर। जनपद चम्पावत के विभिन्न छेत्रीय स्थानों पर गणेश महोत्सव का आगाज़ हो गया हैगणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर टनकपुर के अलग – अलग स्थानों में गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिली गणेश चतुर्थी पर्व के दिन भक्तों नें बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विधिवत तरीके से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जिसके बाद भक्तों द्वारा पूजा अर्चना के साथ गणेश आरती की गई।

बता दें कही पर महिलाओ द्वारा ढोलक बजा कर भगवान गणेश का भजन कीर्तन किया गया। तो कही DJ साउंड बजाकर भजनों के साथ सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की गईबताते चलें की गणेश भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस दिन भक्तजन गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना धूम धाम से अपने घरों पर या फिर मंदिरो में करते है और अपने संकल्प के साथ गणेश की पूजा अर्चना कर सेवा करते है।

वहीं कुछ दिनों के बाद अनंत गणेश चतुर्दशी के दिन या उससे पहले बड़े ही धूम धाम के साथ गणेश विसर्जन करते हैइसी क्रम में टनकपुर नगर पालिका छेत्र घसीयारा मंडी वार्ड नंबर 09 बाल्मीकि कॉलोनी में गणेश महोत्सव कमेटी की और से भव्य गणेश मूर्ति स्थापना की गई जिसके बाद सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा सुंदर झांकियों की प्रस्तुति की गई।

इस दौरान मौजूद मुख्य अतिथि सभासद योगेश पाण्डेय का कमेटी द्वारा स्वागत किया गया योगेश पाण्डेय नें बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाल्मीकि समाज गणेश महोत्सव कमेटी के द्वारा मूर्ति स्थापना की गई है। जिसका विसर्जन एक भव्य शोभा यात्रा के साथ निकट शारदा घाट पर किया जाएगा और बताया कि विघ्नहर्ता गणेश भगवान से हम सभी के लिए मंगल कामना करते हैंवही दूसरी और नगर पालिका छेत्र के वार्ड नंबर 07 के वार्ड वासियों द्वारा अंबेडकर पार्क में गणेश मूर्ति स्थापना कि गई जहाँ महिलाओ नें ढोलक बजाकर कीर्तन भजन किया।

यह भी पढ़ें -  सुरेश तिवारी का चुनावी शंखनाद! कालाढूंगी से दावेदारी पेश कर बंशीधर भगत को दी नसीहत

वहां मौजूद सभासद तुलसी कुंवर नें बताया हर वर्ष पड़ने वाली गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर दिन पर सभी वार्ड वासी अपने सहयोग से लगातार 7 वर्षों से भव्यता के साथ अंबेडकर पार्क में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करते आ रहे हैं मूर्ति का विसर्जन 11वें दिन किया जाएगा इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान सभासद तुलसी कुंवर, सभासद योगेश पाण्डेय, विशाल वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, देव वाल्मीकि, योगेश वाल्मीकि, अतुल वाल्मीकि,अन्नू, सौरभ वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, गोलू, शिवम, अंकित, पवन, अरुण, राजीव, राजा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News