Connect with us

उत्तराखण्ड

पूरे देश में हर घर तिरंगा प्रभात फेरी कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा: महेन्द्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम में बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। भारत माता की जयघोष के साथ रामपुर रोड से शुरू हुई हर घर तिरंगा प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हर घर तिरंगा प्रभातफेरी के शुभारंभ पर कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा प्रभातफेरी कार्यक्रम उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर घर में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से तिरंगा लगाए जाने के प्रण को पूरा किया जाएगा। इसमें सभी वर्गों की समान भागेदारी है।

इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैंडा,मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News