Connect with us

उत्तराखण्ड

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित डाॅ. मदन मोहन पाठक के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपका नया साल

अल्मोड़ा। सुप्रसिद्ध वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक ने हिंदू नव वर्ष पर समस्त प्रदेश वासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूरी नवरात्रि हैं।जो सभी के लिए शुभ हैं। जानिए कैसा है नव वर्ष और कैसा रहेगा जनसामान्य का नया संवत्सर।

जानिए डाक्टर पाठक का फलादेश –

ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत 2080, श्री शाके 1945, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, इस वर्ष अतिवृष्टि अनावृष्टि रहेगी। इस वर्ष संवत्सर प्रतिपदा के दिन मेष सिंह और धनु राशि के जातकों को विश्वत संक्रांति प्रतिकूल है। मिथुन तुला कुंभ राशि के लोगों को विश्वत संक्रांति अपैट है। विशेष रुप से मेष सिंह धनु राशि के लोग और तुला मिथुन कुंभ राशि के लोग 14 अप्रैल को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक अवश्य कराएं जिससे आपको वर्षभर विशेष लाभ रहेगा। इस वर्ष फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रकृति में स्वतंत्र विचरण करने वाले पशु पक्षियों को भी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। प्रजा के अंदर डर भय पैदा होगा। अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं दंगा फसाद बढ़ेगा। देश के राष्ट्राध्यक्ष संपूर्ण विश्व में अपना परचम फहराने में सक्षम रहेंगे। इस वर्ष मानव परेशान रहेगा। साथ ही पशु पक्षियों को भी काफी नुकसान होगा। चोरी डकैती की घटनाओं में वृद्धि होगी। दुर्भिक्ष पड़ने की संभावना है। राजाओं के परस्पर तनावग्रस्त रहने से युद्ध किसी आशंका बनी रहेगी। इस वर्ष राजा बुध हैं जिस कारण संपूर्ण प्रकृति में जल की अधिकता रहेगी। जनता में मांगलिक और धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित लोगों के परिणाम संबंध में जुड़ने की संभावना बढ़ रही है।

लोगों में धार्मिक भावना उत्पन्न होगी, लोगों के अंदर दया एवं देवी गुणों का प्रचुर मात्रा में विकास होगा, लोग स्वस्थ रहेंगे। और धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे । इस वर्ष के मंत्री शुक्र है जिसके फलस्वरूप खेती को टिड्डी चूहा क्षति पहुंचा सकता है जल की मात्रा अधिक रहेगी नदियां जल से परिपूर्ण रहेंगी। धर्म की प्रवृत्ति रखने वाले लोगों को परेशानियां कम होंगी। जो लोग ईश्वर की सत्ता पर विश्वास करेंगे पूजा-पाठ अनुष्ठान हवन यज्ञ आदि करेंगे उनके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस वर्ष रोग भय की संभावना भी बन रही है। आयुर्वेदिक औषधि तत्वों का सेवन करने से परेशानियां कम होंगी। इस वर्ष रसीले फल प्रचुर मात्रा में प्राप्त होंगे सूखे अनाज कम प्राप्त हो सकते हैं ।उनकी कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

इस वर्ष सोना अपने चरम पर पहुंच सकता है । दुर्गेश देवगुरु के पास रक्षा का विभाग है अतः समाज सुरक्षित रहेगा। गुरु न्याय पूर्वक प्रजा का पालन करने में तत्पर रहेंगे ।देश के ऊपर किसी प्रकार का कोई भय नहीं है देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी। देश के राष्ट्राध्यक्ष अपनी मेहनत और लगन सिलता से कार्य करते रहेंगे ।अभी फिर हाल किसी प्रकार का कोई बड़ा सत्ता परिवर्तन होने नहीं जा रहा है ।महिलाओं में अत्याचार बढ़ने की संभावना है ।कीमतें इस वर्ष अधिक बनेंगी जिससे जनसामान्य का बजट लड़खड़ा जाएगा। इस वर्ष क्रमशः सभी राशियों का वार्षिक भविष्यफल इस प्रकार है सर्वप्रथम
मेष राशि आपका वर्ष मध्यम है शारीरिक मानसिक कष्ट बने रहेंगे अनावश्यक बाद विवादों में घिर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अशांति और तनाव रहेगा लाभ हेतु आप 14 तारीख अप्रैल को विश्वत संक्रांति के दिन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें वर्षभर शिव आराधना करें ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।
वृषभ राशि का राशिफल क्रमशः इस प्रकार है इस वर्ष आपका वर्षफल सामान्य है वर्षभर दौड़ भाग बनी रहेगी अनावश्यक धन हानि होने की संभावना है आपके ऊपर इस वर्ष ऋण भार पड़ सकता है स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लाभ हेतु शिव मंदिर में लघु रुद्री करवाएं जिससे आपको विशेष लाभ रहेगा नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ और मंगलमय है इस वर्ष जिनका विवाह नहीं हुआ है विवाह होने की प्रबल संभावना है अचानक धन लाभ होगा कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष लाभ रहेगा घर पर शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा विशेष लाभ हेतु गणेश जी की नियमित पूजा करें लाभ मिलेगा।
कर्क राशि इस वर्ष कर्क राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ और मंगलमय हो पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा चल अचल संपत्ति का लाभ होगा अटका हुआ धन प्राप्त होगा देश विदेश सेवा संबंधी योग बन सकते हैं विशेष रुप से आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी लाभ हेतु भगवान शिव शंकर की आराधना करें पूर्णमासी के दिन चंद्रमा की पूजा करें विशेष लाभ रहेगा।
सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ और मंगलमय है इस वर्ष आर्थिक दृष्टि से आप संपन्न रहेंगे ऋण उतर जाएगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा घर परिवार में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहेगा धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं विशेष लाभ हेतु देवी माता की स्तुति करें 14 अप्रैल को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराना आपके लिए विशेष लाभप्रद होगा।
कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ है विद्या का लाभ रहेगा प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता अर्जित करेंगे अटके हुए काम बनेंगे मित्रों का भरपूर सहयोग रहेगा प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अत्यंत लाभदाई है विशेष लाभ हेतु भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें भगवान गणेश जी को नियमित दूर्वा अर्पित करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहाँ गुलदार ने किया बच्ची पर हमला

तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शिक्षा रोजगार कार्यक्षेत्र आजीविका सभी पक्षों पर लाभप्रद है घर परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे इस वर्ष यात्राएं अधिक होंगी जो शुभ और मंगलमय रहेंगी नए मित्र जुड़ेंगे विशेष लाभ हेतु भगवान शिव की आराधना करें शिव मंदिर में जलाभिषेक करें विशेष लाभ रहेगा।
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ और मंगलमय है आपके जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान इस वर्ष हो जाएगा आर्थिक दृष्टि से संपन्न रहेंगे संतान वर्ग से विशेष हर्ष एवं उल्लास प्राप्त होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है सामाजिक दृष्टि से भी मान सम्मान बढ़ेगा विशेष लाभ हेतु भगवान श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करें मंगलवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं विशेष लाभ रहेगा।
धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ है पारिवारिक जीवन में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ है देश विदेश सेवा संबंधी योग बन रहे हैं अटका हुआ धन प्राप्त होगा पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी विशेष लाभ हेतु आप भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करें बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें केले के वृक्ष में जलाभिषेक करें चंदन जो चढ़ाएं चने की दाल भोग लगाएं विशेष लाभ रहेगा।

मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ है हालांकि सामान्य दौड़ भाग बनी रहेगी फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष सफलता अर्जित करेंगे मित्र भरपूर सहयोग करेंगे वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा नए कार्य का श्रीगणेश इस वर्ष आप कर सकते हैं विशेष लाभ हेतु भगवान शनि महाराज की पूजा अर्चना करें शनिवार के दिन पीपल वृक्ष पर जलाभिषेक करें चतुर्मुखी दीपक जलाएं विशेष लाभ रहेगा।
कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत कष्ट कारक है शारीरिक मानसिक कष्ट रहेंगे दौड़ भाग बनी रहेगी वाद विवाद में फंसने की संभावना बन रही है कानूनी उलझनों से दूर रहें मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी घर परिवार में वैचारिक मतभेद रहेंगे शत्रु पक्ष यह भी रहेगा स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मध्यम है चोट दुख दुर्घटना की संभावना बन रही है विशेष लाभ हेतु 14 अप्रैल को भगवान शिव के मंदिर में जाकर शादी का बाया पैर चढ़ाएं सफेद वस्त्र दही चावल चढ़ाएं और श्रद्धा भक्ति से रुद्राभिषेक कराएं परेशानी कम होंगी।
मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मध्यम है इस वर्ष अनावश्यक दौड़ भाग भ्रमण रहेगा परिश्रम अधिक करना पड़ेगा अनचाही यात्राओं का सामना करना पड़ेगा शारीरिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगा लेन-देन में हानि होने की संभावना है कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें अत्यधिक लोन लेना कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करना इस वर्ष ठीक नहीं रहेगा विशेष लाभ हेतु आप विष्णु सहस्त्रनाम का नियमित पाठ करें पीला कपड़ा पीला अनाज बृहस्पतिवार के दिन तपन इष्ट ब्राह्मण को दान करें गौ माता को पीला लड्डू खिलावे विशेष लाभ रहेगा।
जानिए नवरात्रि की तिथियों का विवरण —इस वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा नव संवत्सर 22 तारीख मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन दुर्गा स्थापना कलश स्थापना होगी। इस वर्ष विश्वत संक्रांति वैशाखी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी । जिन लोगों को इस वर्ष के निमित्त किसी प्रकार के उपाय करने हैं तो वह सब लोग 14 अप्रैल को निकट शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक कराएं एवं सफेद वस्त्र दही चावल का दान करें ।
ग्रहणों का विवरण –इस वर्ष 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन कंकड़ खंडग्रास सूर्यग्रहण रहेगा। जो भारतवर्ष में नहीं दिखाई देगा। अर्थात भारतवर्ष में इसका किसी भी प्रकार का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। इस वर्ष दूसरा ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को उपचाया चंद्र ग्रहण लगेगा छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसे ग्रहण की श्रेणी में नहीं लिया जाता। अर्थात इसका भी कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा। इस वर्ष तीसरा ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 शनिवार कंकणाकृती सूर्यग्रहण लगेगा ,जो रात्रि के समय में होगा जिस कारण या न तो भारत में दिखाई देगा और ना ही भारत में इसका किसी प्रकार का कोई धार्मिक महत्व माना जाएगा। इस वर्ष चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 शनिवार खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा जो संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। जिसका धार्मिक महत्व भी होगा और इस ग्रहण का सूतक भी लगेगा। यह ग्रहण भारत के अलावा पूर्वी अमेरिका यूरोप अफ्रीका एशिया व आस्ट्रेलिया आदि विदेशों में भी दिखाई देगा। पांचवा ग्रहण 25 मार्च 2024 सोमवार को छाया चंद्र ग्रहण लगेगा चंद्र ग्रहण होने के कारण यह ग्रहण मान्य नहीं है। इसका किसी प्रकार का कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा। छठा ग्रहण 8 अप्रैल 2024 सोमवार सूर्य ग्रहण है जो रात्रि के समय होने के कारण भारत में नहीं दिखाई देगा ।इसका भी किसी प्रकार का कोई सूतक या धार्मिक महत्व नहीं है ।अर्थात इस वर्ष केवल एकमात्र चंद्रग्रहण ही भारत में अपना प्रभाव दिखाएगा ग्रहण का कम होना शुभ माना जाता है।
एक नजर आय व्यय चक्र की दृष्टि से मेष राशि को सम्मान, प्राप्त होगा। वृषभ राशि को अपयश प्राप्त होगा। मिथुन राशि को रोग ।कर्क राशि को विजय ,सिंह राशि को बिजय ,कन्या राशि को रोग ,तुला राशि को अपयश ,वृश्चिक राशि को सम्मान, धनु राशि को अपयश ,मकर राशि को सुख, कुंभ राशि को सुख ,मीन राशि को अपयश ,रहेगा ,किंतु ध्यान रहे यह चक्र जिन लोगों का राशिफल अच्छा है ,वर्षफल अच्छा है, उन्हें किसी प्रकार से दिक्कत नहीं पहुंचाता।
जानिए कब होगा अधिमास— इस वर्ष श्रावण मास में अधिमास है।
विवाह लग्नों पर एक नजर ——इस वर्ष विवाह लग्न भी प्रचुर मात्रा में हैं अतः विवाह लग्न को लेकर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है।
नवरात्रि का विवरण —–इस वर्ष नवरात्रि प्रारंभ 22 तारीख मार्च 2023 से प्रारंभ है। 22 तारीख को प्रतिपदा, 23 तारीख को द्वितीया, 24 तारीख को तृतीया, 25 तारीख को चतुर्थी, 26 तारीख को पंचमी, 27 तारीख को षष्ठी, 28 तारीख को सप्तमी, 29 तारीख को अष्टमी ,और 30 तारीख को श्री राम नवमी ,और 31 तारीख को हरेला पूजन और दुर्गा विसर्जन किया जाऐगा अर्थात इस साल नवरात्रि आ पूरी हैं। पुनः आप सभी के लिए यह वर्ष शुभ और मंगलमय हो जय श्री कृष्णा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News