Connect with us

कुमाऊँ

किसान संयुक्त मोर्चा का 21 मार्च को किसान पंचायत

हल्द्वानी। किसान संयुक्त मोर्चा ने आगामी सप्ताह 21 मार्च को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव रामनगर में किसान पंचायत आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इस किसान पंचायत में सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता कमिटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह (KKU पंजाब), युवा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक कमांडो रामेश्वर श्योरान तथा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता दिगम्बर सिंह व भाकियू (दकौंडा) के हरनेक सिंह ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है।

किसान पंचायत में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के साथ जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से इंसानों, फसलों व मवेशियों की सुरक्षा, वन ग्राम गोट व खत्ते वासियों को भूमि पर, मालिकाना अधिकार दिए जाने तथा किसानों कर्ज (एनपीए)माफ किये जाने के मुद्दे भी जोर-शोर से उठाये जायेंगे।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही इस किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रामनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी के तहत कालाढूंगी, हल्द्वानी, चोरगलिया, बैलपढ़ाव, क्षेत्र में नुक्कड़ सभा कर किसान पंचायत में भागीदारी का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ललित उप्रेती, गोपाल लोदियाल, राजेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, महेश जोशी, रंजीत सिंह, मुनीष कुमार आदि प्रचार में शामिल हुये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News