Connect with us

उत्तराखण्ड

क्वींस सीनियर सेकेंडरी के स्थापना दिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

हल्द्वानी। कुमाऊं प्रवेश द्वार हल्द्वानी का प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रबंधक आर० पी० सिंह, प्रबंधिका श्रीमती लिल्ली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह कार्की, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य डा० बी०बी० पांडे जी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर होलकर सर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश आर्या (पेयजल मंत्री) किशोर (वी० जे० पी० उत्तर मंडल अध्यक्ष) हरीश पांडे (वी० जे० पी० वरिष्ठ नेता) मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। रचित ने कृष्णा, विशाल ने गीता ज्ञान और टीना ने राम पर काव्य वाचन कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के चार सदनों के मध्य नृत्य प्रतियोगिता रखी गई जिसमे प्रथम पाटलिपुत्र और नालंदा द्वितीय स्थान में मगध और कलिंगा सदन विजयी रहे।

विद्यालय प्रबंधक आर पी सिंह ने विद्यालय के संस्थापक होलकर को याद करते हुए विद्यालय के प्रारंभिक दिनों से लेकर वर्तमान की सभी यादों को ताजा कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों गुरुजनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों गुरुजनों और अतिथियों को प्रसाद रूपी भोज करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती कुसुम रौतेला ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरक सिंह का सरकार व भाजपा पर पलटवार: ‘एक दाग भी साबित हुआ तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास’
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News