Uncategorized
फायरमैन जगजीत सिंह का वाहन दुर्घटना में हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

रिपोर्ट – विनोद पाल
नैनीताल – कर्तव्य पथ पर तैनात फायरमैन जगजीत सिंह उर्फ़ जग्गा 22 जून सोमवार की रात्रि वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गये जिसके बाद उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया।
दुःखद घटना की सुचना फैलते ही मृतक पुलिस जवान के परिजनों और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस जवान जगजीत सिंह के भाई का रौ- रोकर बुरा हाल है।









दुःखद सूचना पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी नें अस्पताल पहुंचकर दिवंगत जवान के परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही तात्कालिक सहायता राशि देकर हर संभव मदत के लिए आश्वस्त किया।
केलाखेड़ा, बाजपुर, उधम सिंह नगर निवासी दिवंगत जवान जगजीत सिंह को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी नैनीताल समेत समस्त पुलिस परिवार और स्थानीय लोगो एवं जनप्रतिनिधियों नें दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी नैनीताल नें कहा दिवंगत फायरमैन जगजीत सिंह ने अपने लगभग 19 वर्षों के सेवाकाल में अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, इस दुःखद समाचार से पूरे उत्तराखंड पुलिस और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर व्याप्त है। नैनीताल पुलिस अपने जांबाज साथी की सेवाओं को सदैव याद रखेगी और उनके परिवार की देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
कर्तव्य पथ पर सदैव तैनात एवं हर वर्ग में मिलनसार 38 वर्षीय दिवंगत जगजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ग्राम बाजावाला थाना बाजपुर, केलाखेड़ा उधम सिंह नगर के निवासी थे। उनका जन्म 15 मई 1988 में हुआ था। 14 दिसंबर 2007 में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के शुरुआती सफर में 2007 से 2008 तक उन्होंने उधम सिंह नगर में अपनी सेवा दी। 2008 से 2010 तक नैनीताल जिले मैं सेवा दी। सबसे अधिक सेवाकाल का सफर उनका चंपावत जिले में रहा उन्होंने 2010 से 2024 तक(14 वर्षों) तक कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा दी। वर्तमान में उनकी नियुक्ति मल्लीताल जिला नैनीताल फायर स्टेशन में हुई थी जहाँ उनका अंतिम सेवाकाल का सफर पंच तत्वों में विलीन होकर समाप्त हुआ।







