Connect with us

Uncategorized

सोर में पहली बार होगा अन्तर्राष्ट्रीय काव्योत्सव।

पिथौरागढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व में 23 व 24 दिसंबर 2023 को हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की संयोजक रेखा जोशी एवं अध्यक्ष मंजुला अवस्थी ने बताया कि काव्योत्सव का आयोजन पूरी तरह डा० आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन एवं अनीता जोशी “अनु” आदि नारीशक्ति के दिशानिर्देशन में किया जाएगा। जिसमें भारत व नेपाल के प्रसिद्ध व लोकप्रिय कवि काव्यपाठ करेंगे। इससे दोनों देशों के मध्य रोटी बेटी के अलावा मैत्री संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। समिति के मीडिया प्रभारी, साहित्यकार व कवि नीरज चंद्र जोशी ने बताया कि इसमें स्थानीय व नेपाली लेखकों, कवियों व साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और नेपाली व भारतीय काव्य व साहित्य पर परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। दोनों पक्षों को भारत नेपाल के साहित्य, रीति रिवाज, परम्परा, बोली, भाषा एवं संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त होगा। समिति के निदेशक डा० पीतांबर अवस्थी ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में महोत्सव में प्रतिभाग करने का निवेदन किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चोरी की वारदात, लाखों का जेवर हजारों की नगदी पार कर ले गए शातिर चोर

More in Uncategorized

Trending News