Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हो रहा है बड़ा षड्यंत्र, शिकायती पत्र पहुंचा मुख्यालय

सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल पर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ भ्रामक खबरें चल रही है जिसको लेकर आज उत्तराखंड डीजीपी से मिलकर भाजपा नेताओं ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिलकर एक लिखित शिकायत दी ।

इस शिकायत में उन लोगो के ख़िलाफ़ कठोर क़ानूनी कार्यवाही की माँग की गई जिन लोगो ने हाल में ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टल पर झूठी व भ्रामक खबरे चला कर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के खिलाफ दुराग्रह से झूठी अफवाह फैलाकर कर उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का कुकृत्य किया है , पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया गया कि इस तरह किसी भी राजनैतिक व समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति की प्रतिष्ठा व छवि को धूमिल करने के लिए झूठी व बिना आधार की खबरों को सोशल मिडिया में चलाने वालो पर कठोर से कठोर कानून की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जाय । ऐसे लोगो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व कुछ अन्य सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भी व्यक्तिगत रूप से विभिन्न धाराओं में FRI दर्ज कराई जाएगी I

इस प्रतिनिधि मंडल में सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून , ब्रिज भूषण गैरोला विधायक डोईवाला , शमशेर पुंडीर जिलाध्यक्ष जिला देहरादून , पृथ्वी राज चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , सतेन्द्र सिंह नेगी महानगर महामंत्री , , पुष्पा प्रजापति आदि मुख्य रूप से थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News