Connect with us

गढ़वाल

जंगल में मिला, बकरी चराने गए युवक का क्षत विक्षत शव, गुलदार ने किया हमला

कोटद्वार में गुलदार के आतंक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां एक युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा द्वारीखाल में तब हुआ, जब युवक अपनी बकरियों को चराने गया था। इस बीच जैसे ही युवक ने नयाद नदी का पुल पार किया तभी मतोली के पास घात लगाये बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। मृतक की पहचान 28 साल के पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह के रूप में हुई है। वह बागी गांव का रहने वाला था। यह हादसा गत दिवस देर शाम हुआ है। घटना के बाद जब ग्रामीणों ने खोजबीन की तो उसका अधखाया शरीर जंगल में बरामद हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर ग्रामीणों में घटना के बाद से जबरदस्त दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News