Connect with us

उत्तर प्रदेश

आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसे में चार की मौत, ट्रक से टकराई कार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जैंत थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ढाबे पर खाना खाने जा रहे एक ट्रक चालक को टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक और ट्रक चालक की माैत हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों युवक अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे ट्रक ड्राइवर
घटना हाईवे पर चौधरी ढाबा के पास रात करीब दो बजे हुई। अलीगढ़ से कार सवार पांच दोस्त कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन को जा रहे थे। ढाबे के पास कार अनियंत्रित हो गई। यहां अपना ट्रक खड़ा कर चालक बिहार के छपरा जिले के सोनोह गांव निवासी अजीत कुमार खाना खाने जा रहे थे। कार ने पहले अजीत कुमार को टक्कर मारी, फिर वहां खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
दुर्घटना में अजीत कुमार के साथ ही कार सवार अलीगढ़ के बन्ना देवी सारसोल निवासी निविध बंसल, आलोक दयाल, आकाश की मौके पर मौत हो गई। कार सवार कमल वर्मा और विशाल वर्मा घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज से बंद हो जाएगी जनरथ सेवा, बीएस-4 बसों के प्रवेश पर लगी रोक

More in उत्तर प्रदेश

Trending News