Connect with us

उत्तराखण्ड

शराब के नशे में चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका

हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र में चारों दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी और नशे में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसका शव गंगा में फेंक दिया।
पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है जल पुलिस की टीम गंगा में युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवक अभिषेक गांव के रहने वाले अपने चार दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, बताया जा रहा है कि चारों ने शराब पीने के दौरान उससे झगड़ा शुरू कर दिया और बाद में चारों ने मिलकर अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सुबह अभिषेक के घर वालों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने अभिषेक के भाई की तहरीर पर चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, युवकों ने हत्या का जुर्म कबूल किया। इसके बाद जल पुलिस व गोताखोरों को बुलाकर गंगा में मृतक युवक का सर्च ऑपरेशन अभियान चला रही है। पुलिस अभी तक युवक का शव बरामद नहीं कर पायी है। पथरी के एस ओ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और दूसरी तरफ गंगा में मृतक अभिषेक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News