Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

Uncategorized

चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत; कई वाहन जलकर खाक

दिल्ली: गीता कॉलोनी के शास्त्री नगर में वीरवार तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई लोग फंस गए। घर में धुंआ भरने से बेहोश होकर गिर गए।

ताजा जानकारी के मुताबिक, आग लगने से अभी तक 2 बच्चों सहित 4 लोगों के मरने की खबर है।

इन लोगों की हुई मौत

(1) मनोज, उम्र 30 साल

(2) सुमन, उम्र 28 वर्ष पत्नी मनोज

(3) पांच वर्षीय बच्ची, पुत्री राकेश

(4) साढ़े तीन वर्षीय बच्ची, पुत्री राकेश

जानकारी के मुताबिक, चारों लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है। अस्पताल में शोकाकुल परिवार मौजूद है। मनोज अपने परिवार के साथ भूतल पर रहते थे। आग की शुरुआत यही से हुई थी।

इससे पहले आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

नौ लोगों को किया गया रेस्क्यू

पुलिस ने नौ लोगों को रेस्क्यू किया। इसमें चार महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं।

सभी को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह 5:22 बजे शास्त्री नगर की गली नम्बर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी।

गली संकरी थी, ऐसे में दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत हुई।

यहां 111 गज के मकान में फ्लैट बने हैं। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। कुछ लोगों ने छत पर भाग कर जान बचाई, जो लोग फंस गए थे उन्हें रेस्क्यू किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  केंद्रीय विद्यालय चमोली का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत, दिव्यांशु ने प्राप्त किए 96.6% अंक

More in Uncategorized

Trending News