Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां फ्री पेट्रोल,भरवाने पर लग गई लंबी लाइनें

प्रदेश में अब चुनावी माहौल तैयार हो चुका है, कई पार्टियां फ्री पानी बिजली के वादे कर रहे हैं तो कुछ पार्टियां फ्री पेट्रोल भी दिला रहे हैं। बता दें कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा एक दिन पहले देहरादून पहुंचने के बाद आज ऋषिकेश और फिर हरिद्वार पहुंचेगी। अजय भट्ट के ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आशीर्वाद यात्रा के लिए फ्री में पेट्रोल भरवाने को लेकर शहर के पेट्रोल पंपों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।दूसरी ओर अजय भट्ट के विरोध में कोग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया।

अलग-अलग जगहों पर गो बैक अजय भट्ट के नारे भी लगाए। इसके बाद हरिद्वार में यात्रा दोपहर बाद सप्त ऋषि चुंगी पर पहुंचेगी। हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। उनको रुड़की में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। कल अजय भट्ट हल्द्वानी आ रहे हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News